फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और शमशानघाट में ही भिड़ गए दो गुट

Tue, 27 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मनलोग गांव में श्मशानघाट की जगह को लेकर दो गुटों में मारपीट के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। जानकारी के अनुसार मनलोग गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव के लोग और परिजन अंतिम संस्कार के लिए उसे श्मशानघाट ले गए।  श्मशानघाट पहुंचते ही अनुसूचित जाति के लोगों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यहां उनके घर हैं लिहाजा यहां दाह संस्कार न किया जाए। इस बात को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हो गई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। स्थानीय निवासी अमर सिंह का आरोप है कि इस दौरान दो लोगों ने जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने अमर सिंह की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ एससी/ एसटी के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। एएसपी सोलन डा मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव में अब माहौल शांत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें