फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोयला पन्नर के चालक की ट्रक में संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
बद्दी की ट्रक यूनियन पार्किंग में खड़े ट्रक की जांच करते हुए पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। ट्रक यूनियन की पार्किंग में खड़े एक ट्रक के चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक चालक प्रेमचंद (30) पुत्र दलेल राम गोयला पन्नर पंचायत के तिरला गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार कुछ चालकों ने ट्रक यूनियन के महासचिव जगदीश चंद को सूचना दी कि एचपी 93-2305 ट्रक का चालक बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही जगदीश चंद ने बद्दी पुलिस को सूचित किया।
ट्रक यूनियन के महासचिव ने बताया कि ट्रक का मालिक पिछले दो दिन से चालक प्रेम चंद को फोन कर रहा था लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। ट्रक यूनियन की पार्किंग में खड़ा था। जब ट्रक संचालक मौके पर गया तो वहां पर चालक सीट पर बेहोश की हालत में पड़ा था। सूचना मिलते एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और ट्रक की खिड़की खोल कर देखा कि ट्रक चालक प्रेम चंद मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस को मौके पर शराब की दो बोतलें, एक हाफ और एक गिलास भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीपीओ विवेक चहल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि चालक ने ज्यादा शराब पी ली जिसके चलते उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें