Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में बाहरी देशों से चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन चारों के सैंपल जिनोम स्टडी के लिए दिल्ली स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कोरोना संक्रमित आए लोगों के परिजनों के आरटीपीसीआर टेस्ट होंगे। इन लोगों के प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोगों को भी टेस्ट किए जाएंगे।
बीबीएन में 20 नवंबर से 13 जनवरी तक बाहरी देशों से 90 लोग आए हैं। इन 90 लोगों के सभी के कोरोना टेस्ट हुए हैं। इसमें चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इन रोगियों को ओमिक्रॉन और अन्य किसी बीमारी के लक्षण की जांच के लिए दिल्ली स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
बीएमओ डॉ. अजय पाठक ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उनके परिवार के सदस्यों के भी आरटीपीसीआर होंगे। इनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों के टेस्ट करवाए जाएंगे।
बीएमओ ने बताया कि अप्रैल 2020 से लेकर अभी तक नालागढ़ में 8368 कोरोना के मामले आए हैं जिसमें 6572 रोगी ठीक हो गए हैं। 889 रोगियों को कोई पता नहीं है। 68 रोगी यहां से माईग्रेट हो गए हैं जबकि वर्तमान में 735 एक्टिव केस अभी हैं।
इस दौरान यहां पर 104 लोगों की मौत हुई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस बीमारी को हल्के में न लें। मास्क का प्रयोग करें तथा भीडभाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें।