बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के साथ लगते कोटला में प्रवासी कामगारों की चार झुग्गियां जल गईं। जंगल में लगी आग झुग्गियों तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कुलदीप ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने झुग्गियों को चारों ओर से घेर लिया और आग पर काबू पाया।
यहां पर करीब 300 झुग्गियां जलने से बच गईं। आग से करीब 50 हजार की संपत्ति जल गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर 11:50 बजे पर हुई। कोटला में जंगल की आग खड्ड के किनारे झुग्गियों तक पहुंच गई।
इससे यूपी के संभल जिले के राकेश, धर्मपाल, यूपी के बदायूं जिले के जगतपाल और ऋषिपाल की झुग्गियां जल गईं। इन कामगारों के खाने पीने का सामान, बर्तन और कपड़े भी जल गए। जंगल के साथ इन लोगों ने झाड़ियों को साफ नहीं किया था जिसके चलते जंगल की आग झग्गियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
उधर, नालागढ़ के एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने बद्दी के तहसीलदार को मौके पर जाकर पीड़ितों को मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए हैं।