फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग मकान तक पहुंची, छह लाख रुपये की संपत्ति जली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। ढांग निहली पंचायत के मंगता प्लासी गांव के जंगल में भड़की आग से एक मकान और पशुशाला जल गई। इससे मकान में रखी नकदी, जेवर, खाने का सामान और पशुचारा जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में छह लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर सांय अचानक मंगता प्लासी गांव के सहज राम के मकान और पशुशाला में आ लग गई। सहज राम अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

अचानक उसे पशुशाला में आग लगी दिखी। उसने तुरंत अपने पशुओं के रस्से काटे जिससे पशु सुरक्षित बाहर निकल गए लेकिन तब तक मकान तक आग पहुंच गई। मकान में रखा खाने पीने का सामान, जेवर और नकदी जलकर राख हो गए।
आग से सहज राम की 20 क्विंटल तूड़ी, इंजन, टोका मशीन, 15 क्विंटल गेहूं, 1.95 लाख रुपये, सोने और चांदी के जेवर, खल और फीड आग की भेंट चढ़ गए। अब उसके पास अपना घर तक नहीं बचा है।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी जयपाल ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर कर्मी धर्म सिंह, प्रवीण और हीरा लाल मौके पर पहुंचे। रात करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग से करीब छह लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई। थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें