Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
बद्दी (सोलन)। कोरोना संक्रमण के पांच मामले आने से भोजिया डेंटल कॉलेज भुड 26 दिसंबर तक बंद रहेगा।
उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। इस दौरान किसी भी व्यक्ति का भोजिया डेंटल कॉलेज परिसर में आना-जाना वर्जित रहेगा।
एसडीएम नालागढ़ ने स्पष्ट किया है कि भोजिया डेंटल कॉलेज भुड के चिकित्सकों, छात्रों और स्टाफ सदस्यों के प्राइमरी व सेकेंडरी संपर्क में आए व्यक्तियों की कोरोना जांच के लिए कॉलेज प्राचार्य स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभागसे निरंतर समन्वय स्थापित रखेंगे।
उन्होंने कहा कि डेंटल कॉलेज भुड के कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आया कोई भी छात्र या स्टाफ सदस्य कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही ड्यूटी पर आ सकेगा।