फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में दो रेहड़ी-फड़ी धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
Two cases registered against vendors in Gharampur for selling goods on the sides of NH-5
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर पुलिस ने फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने गश्त के दौरान दो रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई धर्मपुर पुलिस ने की है जबकि रेहड़ी धारकों को हटने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाईवे पर प्रवासी लोगों के अतिक्रमण को लेकर धर्मपुर पुलिस ने जाबली सीमा से सोलन सीमा कब्जे हटाना शुरू कर दिया है। अभी परवाणू पुलिस ने अतिक्रमण कर बैठे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
सोलन से परवाणू के बीच सड़क को फोरलेन में बदलने के बाद कई जगहों पर रेहड़ी-फड़ी और अवैध पार्किंग की गई है। इसे देखते हुए धर्मपुर पुलिस ने रेहड़ी फड़ी धारकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धर्मपुर में हाईवे किनारे मनमाने ढंग से अतिक्रमण कर बैठे लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। अभी दत्यार से लेकर जाबली तक हर मोड़ पर रेहड़ी फड़ी वालों का भारी जमावड़ा है।
उधर, धर्मपुर पुलिस प्रभारी राकेश राय ने बताया कि पुलिस की टीम सार्वजनिक स्थानों और हाईवे से अतिक्रमण हटा रही हैं। यह मुहिम जारी रहेगी। कई लोगों को रेहड़ी हटाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें