फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और ट्रक की भिड़ंत में चालक समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
दाड़लाघाट में शनिवार को शिमला मंडी नेशनल हाइवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। शिमला-मंडी एनएच पर दाड़लाघाट के समीप ट्रक और निजी बस की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का दाड़लाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। वहीं प्रशासन से नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घायलों को फौरी राहत दी। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक कमलजीत पुत्र कली राम निवासी सुरजपुर पिपलुघाट ने पुलिस को बयान दिया है कि वह ट्रक में सीमेंट लोड कर दाड़लाघाट से शिमला जा रहा था। दाड़लाघाट से कुछ ही दूरी पर झरने के समीप शिमला की ओर से आ रही एक निजी बस ने टक्कर हो गई। इस दौरान बस में बैठी सवारियों को भी चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए दाड़लाघाट अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उपचार देने के बाद घायलों को घर भेज दिया है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

कहा दुर्घटना में घायलों को दाड़लाघाट अस्पताल में उपचार देकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर दी है। प्रशासन से नायब तहसीलदार दाड़लाघाट इंद्र कुमार ने मौके पर जाकर घायल यात्रियों का हालचाल जाना और फौरी राहत के तौर पर पांच घायलों लोगों को मदद दी। वहीं पुलिस बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें