फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडा में 45 करोड़ से बनेगी पहली मॉडर्न आईटीआई

विज्ञापन
कंडा में निर्माणाधीन आईटीआई का भवन। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
आदित्य सोफत
विज्ञापन

सोलन। विकास खंड धर्मपुर की कंडा पंचायत में जिले के पहले मॉडर्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का निर्माण कार्य चला हुआ है। स्किल इंडिया मिशन के तहत स्टेट ऑफ आर्ट मॉडर्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मपुर (कंडा) में जगह का चयन किया गया हैै। इसके लिए करीब 45 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। इससे 12 बीघा जमीन में प्रशासनिक और शैक्षणिक ब्लॉक समेत छात्रावास बनेगा। 2019 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के परवाणू दौरे के दौरान इस कार्य का शिलान्यास किया था।
पहले चरण में एक करोड़ की राशि निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत हुई है जिससे दो ब्लॉक का निर्माण कार्य हो रहा है। इनमें से परिसर में प्रशासनिक भवन बनकर तैयार है और शैक्षणिक भवन का निर्माण कार्य चला हुआ है। इसे वर्ष 2022 के मध्य में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और आगामी सत्र शुरू करने के लिए समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि आईटीआई के खुलने के बाद जिला के मेकेनिकल ट्रेड में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इससे पहले प्रशिक्षुओं को विभिन्न ट्रेड में प्रवेश लेने के लिए या तो सोलन जाना पड़ता था या फिर गढ़खल। हालांकि गढ़खल में तकनीकी विषय कम होने के चलते अधिकतर प्रशिक्षु सोलन आईटीआई का रुख करते थे। इन्हें कंडा में आईटीआई खुलने का फायदा पहुंचेगा।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों में स्टेट ऑफ आर्ट मॉडर्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने का प्रस्ताव रखा था जिसके बाद जिलों का चयन किया गया। इसमें सोलन जिले के धर्मपुर को चुना गया। इसके बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की कवायद की गई। इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य समेत 10 सदस्यों की टीम का गठन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों को भी रखा गया।
धर्मपुर पंचायत समेत साथ लगती पंचायतों में जमीन की तलाश शुरू की गई और अंत में कंडा पंचायत में जमीन का चयन किया। जमीन का चयन करने के बाद प्रस्ताव सरकार को भेजा गया। इसके बाद सरकार ने प्रस्ताव पर मुहर लगाई। धर्मपुर पंचायत समेत कंडा, रौड़ी, कोट, गुल्हाड़ी और आंजीमातला पंचायतों ने प्रस्ताव डाला। इसमें धर्मपुर पंचायत ने कंडा पंचायत में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की एनओसी दी। वर्तमान में कार्य तीव्र गति से चल रहा है। पहले चरण में स्वीकृत राशि के अनुसार करीब 70 फीसदी कार्य पूरा है। कार्य के अनुसार प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन बनने के बाद यहां पर कक्षाएं शुरू होंगी।
छटेरा में लग रहीं नियमित कक्षाएं
स्टेट ऑफ आर्ट मॉर्डन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मपुर (कंडा) की नियमित कक्षाएं वर्तमान में कंडा के साथ लगते छटेरा गांव में चल रही हैं। किराए के कमरों में दो ट्रेड की कक्षाएं लग रही हैं। इसका शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने किया था। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बाद से अन्य जिलों के प्रशिक्षु शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
एचपीएसआईडी ने तैयार की ड्राइंग
निर्माणाधीन आईटीआई की ड्राइंग एचपीएसआईडी ने तैयार की है जिसके अनुसार कार्य चला हुआ है। कक्षाओं में प्रशिक्षु आसानी से आ-जा सके, इसका भी ध्यान रखा गया है। कमरों को खुला व बेहतर बनाया जा रहा है। इसके अलावा वर्कशॉप और थ्योरी रूम भी अलग-अलग बनाए जा रहे हैं। भवन में लिफ्ट का प्रावधान भी किया गया है। आग की घटना से बचने के लिए अलग से पाइपलाइन दी जा रही है।
आईटीआई में ये हैं अलग
प्रदेश की अन्य आईटीआई में अभी तक पुरानी मशीनरी और पुराने सामान से पढ़ाई करवाई जा रही है। मॉडर्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आधुनिक मशीनरी और वर्तमान में प्रयोग होने वाले सामान को लगाया जाएगा। इसके अलावा मेकेनिकल शिक्षा के बारे में अधिक ध्यान दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू और बीबीएन पास होने के चलते प्लेसमेंट की भी अच्छी संभावनाएं हैं।
ग्रामीणों का बड़ा सहयोग : ठाकुर
जिला उपभोक्ता एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर ने बताया कि आईटीआई खोलने को लेकर ग्रामीणों का बड़ा सहयोग है। उन्होंने बताया कि कंडा में आंगनबाड़ी से लेकर प्राथमिक स्कूल, सीसे स्कूल और अब आईटीआई भी कंडा में खुलेगी। इससे कंडा समेत आसपास के क्षेत्र के बच्चों को काफी फायदा होगा। कॉलेज का क्षेत्र भी साथ ही है। इससे शिक्षा हब कंडा बन सकता है।
पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल : बलजीत
स्टेट ऑफ आर्ट मॉडर्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मपुर (कंडा) के प्रधानाचार्य ने बताया कि कंडा में पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल बनेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 60 प्रशिक्षु दो ट्रेड की छह यूनिट में हैं। जैसे ही भवन बनकर तैयार होगा, उसके तुरंत बाद छह ट्रेड शुरू होंगे जबकि 12 ट्रेड का प्रस्ताव सरकार और विभाग के पास है।
धर्मपुर में की थी आईटीआई खोलने मांग : गोयल
एचपीएमसी के निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि जब वह तकनीकी शिक्षा बोर्ड के निदेशक थे, तब धर्मपुर में आईटीआई खोलने की मांग की गई थी। इसके बाद एक प्रस्ताव भेजा गया था। प्रदेश की अन्य 10 आईटीआई खोलने में धर्मपुर का भी नाम था जिसकी कवायद शुरू हो गई है। धर्मपुर में बेहतर आईटीआई बनकर तैयार होगी।
विज्ञापन

एक करोड़ से पहले चरण में कार्य होगा पूरा : डॉ. सैजल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बताया कि कंडा में आईटीआई का कार्य पहले चरण में एक करोड़ की राशि से पूरा होने वाला है।इसके बाद कक्षाएं नए भवन में लगेंगी। हालांकि अभी ट्रेड की कक्षाएं लग रही हैं। कंडा में एक अच्छी आईटीआई बनकर तैयार होगी जिससे बच्चों को काफी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें