फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जानी रूट स्टॉक सेब की विशेषताएं

विज्ञापन
नौणी विवि में सेब की फसल पर जानकारी जुटाते कुलपति। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। नौणी विवि के फल विज्ञान विभाग ने सेब दिवस का आयोजन किया। विश्व बैंक की वित्त पोषित हिमाचल बागवानी विकास परियोजना (एचपी एचडीपी) के तहत शिमला, सिरमौर और सोलन के विभिन्न क्लस्टर के लगभग 100 बागवानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य बागवानों की समस्याओं का समाधान करना था।
विज्ञापन

इस अवसर पर विवि कुलपति डॉ. परविंदर कौशल मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत 2016 में लगाए उच्च घनत्व वाले बगीचों की फील्ड विजिट से हुई। जेरोमाइन, रेड वेलोक्स, रेड कैप वाल्टोड, स्कारलेट स्पर, सुपर चीफ, गेल गाला, रेडलम गाला और एविल अर्ली फूजी जैसी किस्मों और रूट स्टॉक्स के पौधों का निरीक्षण भी किया। डॉ. एलएस नेगी सभागार में एक किसान वैज्ञानिक परिचर्चा की गई।
बागवान किए सम्मानित
इस अवसर पर सिरमौर के किसान विक्रम सिंह और यशवंत सिंह, शिमला के कौल राम और पवन, सोलन के मनदीप वर्मा और अशोक कुमार को विवि ने उच्च घनत्व वाले सेब बगीचों में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। इस दौरान निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. देवेंद्र गुप्ता, डीन हॉर्टिकल्चर डॉ. अंजू धीमान, रजिस्ट्रार प्रशांत सरकेक सहित सभी विभागाध्यक्षों और वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें