फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-नालागढ़ फोरलेन में भवनों के मूल्यांकन का कार्य पूरा

Fri, 19 May 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी-नालागढ़ फोरलेन में भवनों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। अब इन भवनों का जल्द ही अधिग्रहण कर लिया जाएगा। जिन मकान मालिकों का मुआवजा आ गया है और वह जानबूझ कर अपने मकान नहीं तोड़ रहे, ऐसे लोगों को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मार्ग की ओर से पिंजौर से नालागढ़ तक बनाए जा रहे फोरलेन का कार्य प्रगति पर है। बद्दी से नालागढ़ तक फोरलेन की जद में 460 मकान आए थे। इसमें से 410 मकानों का मुआवजा आ चुका है। अब केवल 50 स्ट्रक्चर ऐसे थे। जिस पर लोगों का विवाद था। विभाग ने पहले इन विवादों को सुलझाया और अब इन सभी 50 भवनों का मूल्यांकन करने के बाद इन जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बचे हुए इन भवनों के संचालकों को 25 से 30 करोड़ रुपये मुआवजा राशि दी जाएगी।

अभी तक 41 मकान मालिक ऐसे हैं जिनके मकान तोड़ने के लिए आदेश जारी हो गए हैं। लेकिन यह संचालक न तो अपना मुआवजा ले रहे हैं और न ही अपने मकान तोड़ रहे हैं। विभाग ने इन संचालकों को नोटिस जारी कर दिया है जिसके चलते दो दर्जन मकान मालिकों ने फोरलेन के अंदर आने वाले अपने मकान तोडऩे शुरू कर दिए हैं। लेकिन अभी भी दो दर्जन मकान मालिक ऐसे हैं जो न तो अपने मकान तोड़े हैं और न ही मुआवजा राशि ले रहे हैं।
विज्ञापन


फोरलेन में मकानों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। अब कोई भी मकान नहीं बचा है। जल्द ही इस जमीन को अधिग्रहण करने के बाद मकान मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया जो लोग नोटिस देने के बाद भी अपने मकान नहीं तोड़े हैं। वह अपनी मुआवजा रााशि ले लें, अन्यथा विभाग उनके मकानों को स्वयं तोड़ देगा। - ओएसडी सुभाष सकलानी, ओएसडी, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें