ईएसआईसी अस्पताल से किडनी रोगी को चंडीगढ़ रेफर के दौरान एंबुलेंस में खत्म हो गई थी ऑक्सीजन
ऑक्सीजन न मिलने के कारण कोमा में चला गया था रोगी
रोगी के पिता ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। छह दिन पहले बद्दी के ईएसआईसी अस्पताल से किडनी रोगी को चंडीगढ़ रेफर के दौरान एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी, जिससे वह कोमा में चला गया था। रविवार को मरीज ने दम तोड़ दिया। एबुलेंस के चालक उसे वापस बद्दी लाने के बजाय चंडीगढ़ ले गया था, लेकिन ऑक्सीजन न मिलने से रोगी कोमा में चला गया था। उसके बाद रोगी के पिता ने अस्पताल प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। रोगी के पिता नंदलाल ने बताया कि उनका बेटा धनंजय किडनी का रोगी था। छह दिन पहले हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे काठा अस्पताल से चंडीगढ़ के ग्रिसीएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। सांस लेने में दिक्कत के चलते उसे ऑक्सीजन लगाया गया था, लेकिन जिस वाहन में उसे रेफर किया गया, उसकी पहले जांच नहीं हुई और ऑक्सीजन बद्दी के काठा अस्पताल से मात्र दो किमी की दूर पर बालद पुल के समीप समाप्त हो गई। ऑक्सीजन समाप्त होने पर उसके बेटे की हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस चालक को वापस अस्पताल जाने को कहा, लेकिन वह वापस नहीं गय। जब वह वापस नही गया तो उसने 108 एबुलेंस से भी संपर्क किया, लेकिन वह भी नहीं आई। इससे उनका बेटा धनंजय कोमा में चला गया है। नंदलाल ने बताया कि उनके बेटे की रविवार को चंडीगढ़ के ग्रिसीएन अस्पताल में मौत हो गई।
इस मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - संजीव कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, ईएसआईसी