फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्रक्रिया में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका-एसके सेन

विज्ञापन
सोलन के सर्किट हाउस में इंजीनियर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी। - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। लोक निर्माण विभाग ने अभियंता दिवस को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता एसके सेन ने की। इस अवसर उन्होंने कहा कि राज्य विद्युत बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं फील्ड कर्मी अपनी कर्मठता से हिमाचल के विकास में सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, पेयजल, सिंचाई जल एवं विद्युत आपूर्ति के लिए ये विभाग दिन-रात एक कर रहे हैं और प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन विभागों के कार्य निरीक्षक, टी-मेट, प्लंबर और अन्य क्षेत्रीय कर्मी कठिन परिस्थितियों में अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने कहा कि किसी भी कार्य की नींव अभियंता रखते हैं और विभिन्न विकास कार्यों को समय पर पारदर्शिता के साथ पूरा करने का कार्य भी उन्हीं का है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास में विभिन्न वर्गों के अभियंताओं का सराहनीय योगदान रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कैप्टन एसपी जगोता ने कहा कि देश तथा प्रदेश में सभी तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के अभियंताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन

बेलदारों को भी किया सम्मानित
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एलपी महाजन, सहायक अभियंता राजकुमार और कनिष्ठ अभियंताओं एवं कार्य निरीक्षकों, श्याम लाल सहित अन्य 12 बेलदारों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, भारत संचार निगम लिमिटेड सोलन के महाप्रबंधक रविंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता संघ सोलन के अध्यक्ष पवन चंदेल, महासचिव जेएल कांटा, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग और राज्य विद्युत बोर्ड के सहायक और कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें