फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में शिक्षा खंड नालागढ़ ने कंडाघाट को हराया

Sun, 24 Sep 2023 06:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर में आयोजित स्वास्थ्य जांच ​​शिविर में जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता में शिक्षा खंड धुंदन ने मारी बाजी
विज्ञापन


बैडमिंटन में सोलन और मार्च पास्ट में धर्मपुर विजेता

डुमैहर स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डुमैहर में आयोजित अंडर 14 बाल जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में खेल अहम हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के मेधावी खिलाड़ियों और टीमों को भी सम्मानित किया। आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता में 11 खंडों के 438 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में नालागढ़ खंड पहले स्थान पर रहा, कंडाघाट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में धुंदन खंड पहले और अर्की खंड दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीवाल प्रतियोगिता में प्राइवेट जोन अपर प्रथम और धुंदन जोन द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोलन खंड पहले और कुठाड़ खंड दूसरे स्थान पर रहे। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में धर्मपुर खंड प्रथम और धुंदन खंड द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, अर्की मंडल के कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, कांग्रेस जि़ला महासचिव राजेंद्र रावत, कांग्रेस अर्की खंड के महासचिव डीडी शर्मा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत वर्मा, ग्राम पंचायत डुमैहर की प्रधान किरण कौंडल, उप प्रधान कर्मचंद, उप पुलिस अधीक्षक अर्की संदीप शर्मा, तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर के प्रधापाचार्य लाल चंद पाल, पाठशाला प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज, जि़ला क्रीड़ा प्रभारी महेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।

धर्मपुर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच करते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें