फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़-स्वारघाट सड़क पर उड़ रही धूल से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। गुज्जरहट्टी क्षेत्र के लोग नालागढ़-स्वारघाट राष्ट्रीय मार्ग पर कुंडलू से लेकर स्वारघाट तक सड़क से उड़ने वाली धूल परेशान हैं। लोगों का कहना है कि विभाग गड्ढे भरने के लिए सड़क पर मिट्टी बिछा रहा है जिससे धूल उड़ रही है।
इस धूल से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। लोगों ने एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपकर ठेकेदार और विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीण धर्म सिंह, हरमीत सिंह, संजय कुमार, सरवन कुमार, मधु शर्मा, वंदना शर्मा, अभिषेक कौशल, रणजीत सिंह, पवन कुमार, नीरज शर्मा, लखविंद्र सिंह ने बताया कि यह सड़क उखड़ रही है। विभाग के ठेकेदार उसे पक्का करने के बजाय मिट्टी भर रहा है।
विज्ञापन

इससे धूल उड़कर लोगों के घरों में घुस रही है। लोगों को खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है। कुंडलू से लेकर स्वारघाट तक पूरी सड़क में यही हाल है। स्कूल जाने वाले बच्चों के भी धूल से कपड़े खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यहां पर धूल से निजात दलाने के लिए सड़क को ठीक किया जाए। जब तक सड़क ठीक नहीं होती, यहां पर पानी छिड़का जाए। एसडीएस नालागढ़ ने इस मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें