फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चुनाव आचार संहिता के चलते नालागढ़ में रुके करोड़ों के कार्य

Sun, 17 Mar 2024 06:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
21 करोड़ से तीन सड़कों की होनी थी रिमेटलिंग, लगे हुए हैं टेंडर
विज्ञापन




अब चुनाव आयोग की अनुमति के बाद ही होंगे आवश्यक कार्य



संवाद न्यूज एजेंसी



नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में पीएमजीआरवाई के तहत तीन सड़कों और पुल का कार्य अब आचार संहिता के चलते रुक गए हैं। इन सड़कों के टेंडर लगे हुए हैं। लेकिन अब चुनाव आचार संहिता के कारण कार्य अधर में ही लटक गए हैं। अब चुनाव के बाद इन मार्गों की रिमेटलिंग व पुल निर्माण का कार्य शुरू होगा। सड़कों के काम के टेंडर भी हो चुके हैं। अगर चुनाव आयोग अनुमति देता है तो यहां पर कार्य शुरू होंगे।



नालागढ़ के रेड़ू मटोली-मलपुर-आदुवाल-माग, पल्ली रेतड़ थला और बरुणा पल्ली-कोटलाकलां मार्ग पर के लिए 21 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन तीनों मार्गों के लिए पीएमजीआरवाई के तहत 21 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। इसके लिए संबंधित विभाग ने टेंडर भी लगा दिए हैं। लेकिन अभी काम अवार्ड नहीं हो पाया था। ऐसे में यह काम अधर में लटक गया है। अब चुनाव के बाद इन मार्गों पर रिमेटलिंग का कार्य होगा। अगर चुनाव आयोग अनुमति देता है तो टेंडर होने वाले काम को स्वीकृति दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं रेड़ू मटोली मार्ग पर मटोली, पल्ली मार्ग पर रेतड़ और बरूणा कोटला कलां मार्ग पर कोटला कलां मार्ग पर पुल के लिए 13 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। इन पुलों के लिए पैसा तो स्वीकृत हो गया है लेकिन अभी तक टेंडर नहीं लगे हैं जिससे यह काम चुनाव आचार संहिता के चलते अधर में लटक गया है। अब चार जून के बाद ही अब इन पुलों व सड़कों पर कार्य शुरू होगा। इन पुलों के न होने से बरसात में इन मार्गों पर यातायात प्रभावित होता है और खड्डों से पानी कम होने के बाद ही यातायात सुचारू होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें