फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें : डीएसपी

विज्ञापन
दाड़लाघाट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अ
विज्ञापन
घड़याच स्कूल में सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घडयाच में प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
वरिष्ठ प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा ने मंच का संचालन किया। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने प्रदेश में प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं और इससे कैसे बचें के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान दी। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट जरूर पहनें। नशा करके वाहन नहीं चलाना चाहिए और न ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने सड़क पर चलने के नियमों और सड़क पर लगे विभिन्न संकेतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे इस जानकारी को अपने घरों में परिवार जनों के सदस्यों से साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह ने कहा कि इस दौरान निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नवीं से 12वीं कक्षा तक के 65 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा, शीला देवी, सुनीता देवी, राजो देवी, कमल सिंह चौहान, चंद्रमणि, चमन लाल पाठक, ललित कुमार, चमन लाल, बली राम, राजेश, सेवादार धनी राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें