फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल्लरवाला के कडूवाना गुरुद्वारा में सजा दिवान

Sat, 02 Apr 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
गुल्लरवाला पंचायत के कडूवाना स्थित गुरुद्वारा के संस्थापक संत बाबा सुंदर सिंह के जोड़ मेले में रक्तदान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुल्लरवाला पंचायत के कडूवाना स्थित गुरुद्वारा के संस्थापक संत बाबा सुंदर सिंह के जोड़ मेले में दूसरे दिन दीवान सजाया गया। दूर-दूर से आए रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन करके सबको निहाल कर दिया। शनिवार को सुबह शुरू हुए संकीर्तन में अमृतसर के प्रो. भूपेंद्र सिंह प्रीत, बलवीर सिंह, कवि जसवीर सिंह खालसा, गुरमीत सिंह सूरजपुर (पिंजोर) के साथ कडुवाना के स्थानीय रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन कर लोगों को मनोरंजन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर गुरुद्वारा में जलेबी और चाय के लंगर भी चलता रहा। सिंह सभा के सालाना गुरमनत समागम का रविवार को समापन होगा। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह, दारा सिंह, गुरपाल सिंह, सोहन सिंह, ज्ञान सिंह, निर्मल सिंह, गुरनाम सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, उद्योग निगम के चेयरमैन राजेश वर्मा, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह झल्ला, मुख्तियार लादी, कर्म सिंह, पवित्र सिंह, अवतार सिंह और कर्म सिंह समेत गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

शिविर में रक्तदान कर कमाया पुण्य
गुरुद्वारा में 23 साल तक ट्रक ऑपरेटर नालागढ़ के अध्यक्ष रहे स्व. ज्ञान सिंह और सूबेदार अजीत सिंह के याद में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। शिविर में  रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी रिसोर्स सेंटर की टीम ने रक्त एकत्रित किया। शिविर में 75 लोगों ने रक्त दान किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य परमजीत सिंह पम्मी ने पहली बार रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई। रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ से आए चिकित्सक डॉ. रौली और डा. सूदन ने रक्त एकत्रित किया। शिविर में गुरमेल सिंह पांच, संजीत सिंह ने दस, राजन बांठ ने 7, नागेंद्रनाथ ने 20, महेश कुमार ने 6, बलविंद्र ठाकुर और जरनैल सिंह ने दसवीं बार रक्तदान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गुरमेल चौधरी, राज कुमार चौधरी, सतविंद्र, राजेंद्र सिंह झल्ला, पप्पू बांठ, सतनाम सिंह, डॉ. धर्मपाल, सुखदेव सिंह धीमान, परमजीत सिंह, राजेश वर्मा, हरविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, जरनैल सिंह, सुरमुख सिंह, ज्योति सिंह, मनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, शेर सिंह, उमेश कुमार, जस्सी, मक्खन सिंह, मदन और गुरमीत सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें