फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौणाजी के दर्जनों गांवों में जलसंकट

Sat, 02 Apr 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
जिला सोलन की पंचायत जौणाजी के दर्जनों गांवों में करीब दो माह से लोग पेयजल किल्लत झेल रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला सोलन की पंचायत जौणाजी के दर्जनों गांवों में करीब दो माह से लोग पेयजल किल्लत झेल रहे हैं। शिल्ली, चौखला, बझलोग, खालटु, मड़ाली, फशकना, दरा-मनू, दामकड़ी, रेहलीधार, कोटला, किनौर और अन्य क्षेत्रों के लोगों ने मंगलवार को पानी की समस्या को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल से सोलन दौरे के दौरान मुलाकात की।
विज्ञापन

 
ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल सप्लाई न होने के कारण इन सभी क्षेत्रों के लोगों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। यहीं नहीं इन क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में भी पानी की सप्लाई नहीं आ रही है।

लोगों का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में गिरी पेयजल योजना का पानी तीन या चार दिन बाद है लेकिन इसमें भी लोग केवल एक या दो बाल्टी ही लोग भर पाते है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि लाजिसमें गुजारा करना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्र के कुमारी शीला, मनमोहन सिंह, लक्ष्मी ठाकुर, कली राम, निर्मल, मीनू, सुमन, सतीश, मोहन, मदन लाल, अमर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, रूप राम, हेमलता, चंद्रकला, सुनिता, कांता ठाकुर, नीलम ठाकुर, रीता ठाकुर, शंकर देवी, गीता देवी, गंगा, संध्या शर्मा, माला, ममता, संगीता, कमलेश देवी और  अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें