फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाबली स्कूल में कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रशासन की अनुमति का इंतजार

विज्ञापन
Distt administration's permission to start classes awaited in Jabli school Dharampur
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन कटिंग से क्षतिग्रस्त जाबली स्कूल भवन की मरम्मत समेत सुरक्षा कार्य पूरा हो गया है। फोरलेन कंपनी ने यह कार्य जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद किया है। इसमें स्कूल के बाहर डंगा समेत भवन का मरम्मत कार्य किया है। अब स्कूल भवन में विद्यार्थी कक्षाएं लगा सकते हैं।
इससे पहले जिला प्रशासन की टीम भवन का निरीक्षण करेंगी। कसौली उपमंडल के एसडीएम ने उपायुक्त सोलन को भी निरीक्षण के लिए पत्र भेजा है। निरीक्षण के बाद यहां कक्षाएं शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार फोरलेन कटिंग से जाबली स्कूल का डंगा ढह गया था जिससे भवन की दीवारों में भी दरारें पड़ गई थीं।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन समेत शिक्षा विभाग ने भवन का निरीक्षण किया था जिसके बाद भवन को असुरक्षित घोषित कर स्कूल को एचपीएमसी की बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया था। इस दौरान फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को भवन सुरक्षित करने के निर्देश दिए थे। अब कंपनी ने सभी कार्य पूरे कर लिए हैं। जिला प्रशासन को भवन का निरीक्षण करने के लिए पत्र भेजा है। भवन के फिटनेस की एनओसी मिलने के बाद कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

जाबली स्कूल प्रधानाचार्य उपमा ने बताया कि जिला प्रशासन और स्थानीय पंचायत प्रधान भवन फिटनेस की एनओसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया है। वहीं एसडीएम कसौली डॉ. संजीव कुमार धीमान ने कहा कि एनओसी से पहले स्कूल का निरीक्षण जिला प्रशासन की टीम करेगी। फिटनेस जांच के बाद कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें