फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत

Tue, 16 Aug 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक शहर परवाणू के सेक्टर छह के साथ लगते टीटीआर चौक के पास सोमवार रात एक बुजुर्ग की गिरने से मौत हो गई। सुबह कुछ लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रोशनलाल (60) वर्ष निवासी बडियार तहसील कसौली जिला सोलन बीमार रहता था और कभी भी अपने घर से निकल जाता था। सोमवार को भी वह सेक्टर छह के हाइवे के पैरापिट पर देर रात बैठा था। इसी दौरान वह नीचे हाईवे की ओर गिर गया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

32 वर्षीय विवाहिता ने कर ली खुदकुशी
दाड़लाघाट/ अर्की(सोलन)।  दानोघाट में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। दाड़ला पुलिस के अनुसार दानोघाट की रहने वाली दयावंती उर्फ रीना पत्नी कमल कुमार ने किसी जहरीली चीज का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके कर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। कहा आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें