फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने जवाहर पार्क में फहराया तिरंगा

Tue, 16 Aug 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
सोलन में बच्चों से ‌म‌िलते सीएम वीरभद्र स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऐतिहासिक ठोडो मैदान में स्वतंत्रता दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में अध्यक्षीय भाषण के अंत में सीएम ने कहा कि ऊपरी और निचले क्षेत्रों पर राजनीति नहीं होने देंगे। प्रदेश एक समान है। समग्र विकास ही सरकार का ध्येय है। 
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने चंबाघाट स्थित शहीदी स्मारक में पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और स्कूली बच्चों सहित एनएसएस कैडिटों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने किया। दोपहर बाद सोलन के जवाहर पार्क में राष्ट्रीय स्मारक 121 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया।  सामाजिक कार्यकर्ता स्व. बंशी धर अग्रवाल की स्मृति में स्थापित किया।

वह रेड क्रास समिति के आजीवन सदस्य थे तथा अग्रवाल सभा सोलन के अध्यक्ष रहे। उनके परिजनों ने राष्ट्रीय गौरव के इस स्मारक के लिए करीब 10 लाख रुपये की राशि प्रायोजित की है। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


सोलन का समग्र विकास : सीएम
वीरभद्र सिंह ने कहा कि सोलन में 26 करोड़ की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक छत के नीचे लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक कार्यालय स्थापित होंगे। इसके अतिरिक्त, शामती बाईपास सड़क के लिए 5.41 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। धर्मपुर, दिग्गल, बरोटीबाला तथा कंडाघाट में नए महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। सोलन जिले में 243 नए उद्योग स्थापित किए हैं, जिनमें 4500 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। जिले में 144 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया है, जिनसे 1894 गांवों को सड़क सुविधा मिली है। डीसी राकेश कंवर की सोलन जिले के बद्दी तथा कुल्लू में इसी तरह के दो अन्य राष्ट्रीय झंडों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 21 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें