परवाणू में ड्रेन पिट में गिरा बारहसिंगा। संवाद
- फोटो : SOLAN
परवाणू (सोलन)। वन और अग्निशमन विभाग की टीम ने मंगलवार को 12 फीट गहरे ड्रेन पिट में गिरे बारहसिंगा को रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया।
परवाणू के सेक्टर-छह के साथ लगते गुम्मा व कोटी रेलवे स्टेशन के बीच लाइन के साथ बने 12 फीट गहरे ड्रेन पिट में बारहसिंगा गिर गया। सूचना मिलने पर वन और अग्निशमन विभाग की टीम ने पिट में फंसे बारहसिंगा को बाहर निकाला और उसे साथ लगते जंगल में छोड़ दिया। गुम्मा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि गुम्मा व कोटी रेलवे स्टेशन के बीच लाइन के साथ बने ड्रेन पिट में एक बारहसिंगा गिरा हुआ है। तुरंत इसकी सूचना वन और अग्निशमन विभाग को दी। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद बारहसिंगा को बाहर निकाला गया।
परवाणू फॉरेस्ट रेंज अधिकारी चंद्र कुमार ने बताया कि बारहसिंगा के ड्रेन पिट में फंसे होने की सूचना मिली थी। बारहसिंगा को ड्रेन पिट से बाहर निकालकर साथ लगते जंगल मे छोड़ दिया है।