फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्धमान मार्केट में मिला शव

Fri, 11 Sep 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के वर्धमान मार्केट में पुलिस को अहाते में काम करने वाला एक व्यक्ति का शव मिला है। उस व्यक्ति का नाम व अता-पता मालूम नहीं है। बताया जा रहा है कि वह एक अहाते में काम करता था। बीती रात वह खाना खाने के बाद सोने के लिए छत पर चला गया। सुुबह जब वह नींद से नहीं उठा तो दरबारा सिंह ने अपने कर्मचारी उमेश को उसे लाने के लिए भेजा, लेकिन उमेश ने देखा की वह सीढ़ियों में औंधे मुंह गिरा हुआ था।
विज्ञापन


दरबारा सिंह ने बद्दी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई प्रदीप ठाकुर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति जहां पर काम करता था उसका वहां कोई पता नहीं है। इस कारण अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी आयु 30 वर्ष के करीब है।

मृतक व्यक्ति ने टी शर्ट व केपरी पहनी हुई थी। साथ लगते राज्यों के पुलिस थाना व चौकियों में सूचित कर दिया गया है। अगर 72 घंटे तक इसकी शिनाख्त नहीं होती है तो नगर परिषद के सहयोग से मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। मृतक के शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं था। पुलिस 174 के तहत कार्रवाई अमल में ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें