कराड़ा घाट में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि एवं
फाइनल मुकाबले में ममलीग की टीम को दी मात, विजेता को 3,100 रुपये देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। पंचायत दानोघाट के कराड़ाघाट में एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 8 टीमों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दानोघाट के नवनिर्वाचित प्रधान दुनीचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सेवानिवृत्त एसएचओ राधे श्याम शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रतियोगिता में दावटी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ममलीग टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 3,100 रुपये और उपविजेता टीम को 2,100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर योगराज शर्मा, कमल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, आशिफ चौधरी, चेतन ठाकुर, अक्षय एवं जय प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।