फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी और देशी शराब बरामद

Wed, 20 Jul 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
पुलिस थाना बद्दी के तहत मंगलवार रात दो जगह से पुलिस ने अंग्रेजी और देशी शराब की 267 बोतलें पकड़ी हैं। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस थाना बद्दी के तहत मंगलवार रात दो जगह से पुलिस ने अंग्रेजी और देशी शराब की 267 बोतलें पकड़ी हैं। बिल्लांवाली और हरिपुर संडोली से शराब बरामद कर पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बद्दी पुलिस मंगलवार रात गुप्त सूचना के आधार पर बिल्लांवाली क्षेत्र में पहुंची। पुलिस टीम ने यहां दीवान चंद के घर पर दबिश दी। यहां से पकड़ी गई शराब की बोतलों पर सेल इन हरियाणा और चंडीगढ़ के लेबल लगे थे। पुलिस ने दीवानचंद को पकड़ लिया है।

वहीं मंगलवार रात को हरिपुर संडोली में सब्जी मंडी के नजदीक एक कार से अवैध शराब पकड़ी गई। इसमें पुलिस ने मनप्रीत के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएसपी गौरव सिंह ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें