फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन खाई में गिरी, चालक की मौत, तीन घायल

Sun, 08 Jan 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मपुर (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू-सोलन एनएच पर सनवारा के समीप एक वैन खाई में जा गिरी। वैन में चालक सहित चार लोग सवार थे। चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सड़क घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। 
विज्ञापन
  स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परवाणू-सोलन एनएच पर सनवारा के समीप पिंजौर से सोलन की ओर आ रही वैन अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जब गाड़ी के गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर
विज्ञापन


पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना देकर बचाव कार्य में जुट गए। चालक 24 वर्षीय विक्रांत निवासी एमइएस कॉलोनी सोलन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि मनोज, अनिल, सचिन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है।   उधर, धर्मपुर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही बताई जा रही है। वैन में चार लोग सवार थे। चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें