फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक, रेन शेल्टर में अधेड़ की लाश बरामद

Mon, 23 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र कंडाघाट में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को कंडाघाट की एयरफोर्स कॉलोनी में युवका का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। प्रारंभिक जांच में यह शव करीब 25-30 साल के युवक का लग रहा है। उसकी जेब से कुछ फोन नंबर बरामद हुए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य शव कालका-शिमला एनएच पर डेढ़ घराट के रेन शेल्टर में मिला है। पुलिस को इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में एयरफोर्स कॉलोनी में मिले शव की मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है।

वहीं, दूसरे मामले में मृतक मिला व्यक्ति मानसिक तौर से अस्वस्थ बताया जा रहा है। इसकी मृत्यु का कारण ठंड लगना बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार कंडाघाट में हाउसिंग बोर्ड के साथ लगते जंगल में चील के पेड़ पर लोगों को रविवार सुबह एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना कंडाघाट पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस ने घटना की सूचना एएसपी सोलन मनमोहन सिंह को दी। सोलन एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार कंडाघाट में बिरणी गांव को जाने वाली सड़क पर हाउसिंग बोर्ड के पास के जंगल में एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। उसने अपने गले में रस्सी बाधी हुई थी। बताया कि मृतक के जब से कुछ नंबर भी मिले हैं। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश का लग रहा है और उसकी उम्र करीब 30 साल की लग रही है। एएसपी मनमोहन ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार एनएच स्थित डेढ़ घराट के पास रेन शेल्टर में एक शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि व्यक्ति

मानसिक रूप से अस्वस्थ था। जो दो-तीन दिन पहले ही क्षेत्र में दिखाई दिया था। वह रात गुजारने के लिए रेन शेल्टर में ही सो जाता था। इसकी मौत का कारण ठंड लगाना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसआई कंडाघाट मदन लाल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें