फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंबरपुल में ट्रक गिरा; एक की मौत, दो लोग घायल   

Mon, 24 Apr 2017 10:06 PM IST
सोलन, ब्यूरो
विज्ञापन
कुनिहार मार्ग पर गंबरपुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुनिहार मार्ग पर गंबरपुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। वाहन पशुचारा लेकर सुबाथू से कुनिहार की तरफ जा रहा था। 
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे ट्रक गंबरपुल के पास पहुंचा। अचानक मोड़ काटते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया। पुल के किनारे लगी रेलिंग से ट्रक टकराया और नीचे खड्ड में लुढ़क गया। ट्रक गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए।

सूचना 108 और पुलिस चौकी सुबाथू को दी गई। जब तक सहायता पहुंचती स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पंचायत प्रधान पंकज कुमार और उपप्रधान प्रेम कुमार ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। ट्रक चालक पवन कुमार पुत्र अर्जननाथ निवासी राजपुरा (35) की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायलों में अवेश निवासी राजपुरा और किशोरी लाल निवासी अर्की को सोलन अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घायल किशोरी लाल ने सुबाथू से ट्रक में लिफ्ट ली थी। एसपी अंजुम आरा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें