फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोलोवाल में बंद फैक्टरी से चोरी

Wed, 02 Mar 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
 नालागढ़  के दोलोवाल गांव में एक बंद पड़ी फैक्टरी से चोर लाखों रुपये की कॉपर वायर चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने फैक्टरी का मौका देख जांच शुरू कर दी है। इससे पहले जनवरी माह में भी इसी फैक्टरी में चोरी हुई थी जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

  पुलिस के अनुसार गत रात चोरों ने बंद पड़ी फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों रुपये की कॉपर केबल वायर, कॉपर के पुर्जे चुरा लिए। चोरों ने इस घटना को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया। रात के समय फैक्टरी में तैनात चौकीदार ने जैसे ही शोर सुना वह तुरंत बाहर आया और देखा कि फैक्टरी के अंदर से कुछ आवाजें आ रही हैं और एक-दो लोग बाहर खडे़ हैं। जैसे ही चौकीदार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया तब तक चोर भागने में कामयाब हो गए थे। अंधेरे की वजह से चौकीदार चोरों को पहचान नहीं सका। जनवरी माह में भी इस उद्योग से चोरों ने लाखों रुपये की कॉपर वायर और कॉपर के पुर्जे ले गए थे। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस इस  मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें