झाड़माजरी के एक प्रिंटिंग कंपनी में अचानक आग लग गई। इससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बुधवार दोपहर बाद तीन बजे अचानक फैक्टरी में उस समय आग लगी जब सभी कामगार फैक्टरी में तैनात थे और काम चल रहा था। एक ओपरेटर फोर कलर मशीन पर कार्य कर रहा था। देखते ही देखते उसमें आग लग गई। फैक्टरी में तैनात कर्मचारी फैक्टरी में रखे फायर हाइड्रेंट से आग बुझाने में लग गए लेकिन आग इतनी तेजी से फैली की इंक सेक्शन, फोयल, प्रिंटिंग सिलेंडर, पेपर कोड और मशीन जलने लगी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा पानी डाल कर आग पर काबू पाया। कंपनी के संचालकों का कहना है कि नुकसान लाखों में हुआ है। फायर आफिसर किशोर कुमार ने बताया कि आग से करीब 18 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।