फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं के बच्चे ने स्कूल में निगला जहर

Fri, 09 Sep 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
विज्ञापन
शहर के एक नामी निजी स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद अपनी कक्षा में एक सातवीं का विद्यार्थी अचानक गश खाकर गिर गया। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर के एक नामी निजी स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद अपनी कक्षा में एक सातवीं का विद्यार्थी अचानक गश खाकर गिर गया। कक्षा में मौजूद अध्यापिका ने बच्चे को देख लिया और तुरंत इस बारे में स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चें को ईएसआई अस्पताल पहुंचाया और परिवारजनों को इस बारे में सूचना दी।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की जहरीला पदार्थ निगलने से तबीयत बिगड़ी है। उधर स्कूली समय में बच्चे के पास जहरीला पदार्थ होने को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि बच्चे ने यह जहरीला पदार्र्थ कहां से लाया। मामले की सूचना पुलिस तक भी नहीं पहुंची है। लेकिन चिकित्सक इस मामले की पुष्टि कर रहे हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र को बेहोश होने के बाद उसे तुरंत ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया और इसकी सूचना छात्र के अभिभावकों को दी गई। बच्चा घर से ही कुछ उठा लाया था। इसके सेवन के बाद वह वह बेहोश हो गया।
ईएसआई अस्पताल परवाणू के चिकित्सक डा. विनोद कपिल ने कहा कि ईएसआई अस्पताल परवाणू में सुबह के समय में एक स्कूल से छात्र के जहर निगलने का मामला आया था। इसका अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने इलाज किया और उसे खतरे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अभिभावक घर ले गए हैं।
विज्ञापन


नहीं मिली सूचना : मीनाक्षी
थाना प्रभारी मीनाक्षी ने कहा कि इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी है। ऐसे मामलों में अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचित किया जाता है। लेकिन अस्पताल से इस संदर्भ में कोई सूचना पुलिस थाना परवाणू को नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें