रामशहर थाने के तहत आने वाले ओडा गांव के एक व्यक्ति ने इसी गांव के दुकानदार पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
- फोटो : Demo Pic
रामशहर थाने के तहत आने वाले ओडा गांव के एक व्यक्ति ने इसी गांव के दुकानदार पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में ओडा निवासी विकास कौशल ने बताया कि वह पंजाब के मोहाली में निजी कार्य करता है। 29 मार्च को वह अपने घर जा रहा था।
उसके गांव का ही नंदलाल दीगल में मनियारी की दुकान करता है। लेकिन वह उसके परिवार के साथ पुरानी दुश्मनी रखता है। जैसे ही वह मंगलवार को दीगल बाजार से अपने घर की ओर आ रहा था तो नंदलाल ने उसे देखते हुए एक पटाखे में आग लगाई और उसके ऊपर फेंक दिया।
इस पर एतराज जताया तो नंदलाल ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। एसपी बिशेर सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।