शिमला-कालका एनएच पर ध्यारीघाट के पास एक कार चालक ने राहगिर को कुचल दिया।
- फोटो : Demo pic
शिमला-कालका एनएच पर ध्यारीघाट के पास एक कार चालक ने राहगिर को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आईजीएमसी ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद टैक्सी चालक घायल को आईजीएमसी ले गया लेकिन मौत के बाद वह अस्पताल से चला गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक कंडाघाट में गोरी दत्त पुत्र रेखु राम निवासी गांव एवं डा. बाशा तहसील कंडाघाट जिला सोलन ने रिपोर्ट दर्ज की है कि शाम को घ्यारीघाट में एक टैक्सी नंबर एचपी 01ए-1620 ने उनके भांजे राजेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। इस कारण राजेंद्र घायल हो गया। इसे इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला ले गए जहां डा. साहब ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कार ने बच्चे को कुचला, घायल
सोलन। कार से टकराकर एक बच्चा घायल हो गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। खुंडीधार स्थित शामती निवासी पुष्पा देवी पत्नी सोहन लाल ने पुलिस थाना सोलन में रिपोर्ट दर्ज की है कि वह अपने बच्चों के साथ खुंडीधार अपने घर बस से वापस आ रही थी। बस से उतरने के बाद वह 7.15 बजे शाम शामती की तरफ पैदल जा रही थी इसी दौरान एक कार ने उनके बेटे शुभम को टक्कर मार दी। इससे उनका बेटा उछल कर गिर गया और उसके सिर तथा कमर में चोट आई है।
लापता किशोर शिमला से बरामद
सोलन। पुलिस ने एक लापता नाबालिग को बरामद किया है। धनवंति पत्नी स्व पंकज शर्मा गांव ललहाना डा. भराड़ीघाट जिला सोलन ने रिपोर्ट दर्ज की है कि उसका बेटा अमन 16 साल का है। वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। रिश्तेदारों और आस पड़ोस मेें पूछताछ करने पर भी पता नहीं चला। इस रिपोर्ट पर थाना दाड़लाघाट के पुलिस कर्मचारियों ने कार्रवाई कर फोन की लोकेशन के आधार पर अमन को शिमला से ढूंढकर उसकी माता के सुपुर्द कर दिया।