फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग में आग, 50 लाख का नुकसान

Sun, 04 Sep 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
fire - फोटो : fire
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भुड्ड बैरियर के समीप एक रजाई और गद्दा निर्माता उद्योग के शेड में भीषण आग लगने से पचास लाख के नुकसान का अनुमान है। हादसा रविवार दोपहर तीन बजे घटा। उस वक्त उद्योग में प्रोडक्शन चली हुई थी। कच्चे माल ने सबसे पहले आग पकड़ी। इस दौरान अफरातफरी मच गई। सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। करीब तीन घंट से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


आगजनी के कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद कर्मचारी आग बुझाने में लग गए। दमकल विभाग बद्दी के दो वाहन और वर्धमान उद्योग का एक वाहन ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि मौके पर तीन दमकल वाहनों ने आग पर काबू किया। आग के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें