बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर खरूणी के समीप पुलिस ने एक गाड़ी से अवैध शराब की 14 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर शराब को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात्रि एक गाड़ी एचपी -12 एफ 2270 तेज रफ्तारी से आई। पुलिस ने गाड़ी को बद्दी में रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी भगाकर ले गया। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और गाड़ी समेत चालक को दबोच लिया।
गाड़ी को नानकपुर हरियाणा निवासी चालक लखविंद्र सिंह चला रहा था। पुलिस ने गाड़ी से 14 पेटियां देसी शराब की बरामद की। चालक परमिट दिखाने में असमर्थ रहा। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को सीज कर शराब को कब्जे में ले लिया है। यह शराब हरियाणा में बेचने के लिए मान्य थी। पुलिस ने चालक लखविंद्र सिंह के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।