फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गत्ता उद्योग में प्रवासी कामगार ने फंदा लगाकर दे दी जान

Thu, 05 Jan 2017 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला के पास कालूझिंडा के एक गत्ता उद्योग में एक 25 वर्षीय प्रवासी कामगार ने फंदा लगाकर जान दे दी। हैरानी की बात है कि तीन दिन तक उद्योग में कामगार का शव लटका रहा जिसका किसी को पता ही नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कामगार की पहचान मिथलेश कुमार यादव पुत्र विनोद यादव गांव सब्बलपुर जिला छपरा बिहार के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


एसएचओ बरोटीवाला दया राम ठाकुर ने बताया कि उक्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर शव नीचे उतारा। प्राथमिक दृष्टया शव दो तीन दिन पुराना लग रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त कामगार ने उद्योग की छत के एंगल से रस्सी बांध कर इस घटना को अंजाम दिया है। 

वहीं डीएसपी खजाना राम भी मौके पर पहुंचे व उद्योग में कार्यरत कामगारों से पूछताछ की। एसपी बशेर सिंह का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उक्त कामगार ने किन परिस्थितियों में फंदा लगाया है उसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें