फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी मिनी सचिवालय में आग लगने से हड़कंप

Mon, 15 May 2017 10:46 PM IST
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी सचिवालय परिसर में सोमवार को करीब दो बजे अचानक शॉर्टसर्किट से सुलगी आग से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। इस दौरान सचिवालय में भारी भीड़ जमा थी। सैकड़ों लोग दो दिन के छुट्टी के बाद अपना काम करवाने के लिए कार्यालय पहुंचे थे। आग लगते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद आधा दर्जन कर्मचारी इमारत में ही फंस गए। इन्हें अग्निशमन विभाग की मदद से सीढ़ियों के रास्ते से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


 अग्निकांड की इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। हादसा मिनी सचिवालय परिसर नालागढ़ के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगे बिजली पैनल में शॉर्टसर्किट से हुआ। इससे धुआं बहुमंजिला भवन में फैल गया और कार्यालय में काम करवाने आए लोगों सहित विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी मुख्य प्रवेश द्वार से तो बाहर नहीं आ सके, इन्हें बाद में खिड़की के जरिये सीढ़ियां लगाकर बहार निकाला गया। राजस्व विभाग के करीब आधा दर्जन कर्मचारी धुएं की अत्याधिकता के चलते बाहर नहीं निकल पाए। इस पर कार्यालयों के कर्मचारियों और दमकल विभाग कर्मियों की मदद से प्रथम मंजिल से उन्हें धरातल मंजिल पर सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

  सूचना मिलते ही दमकल विभाग नालागढ़ के कर्मचारी मौके पर तीन वाहनों सहित पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया है। अपनी सुरक्षा की चिंता लेकर लोग मिनी सचिवालय परिसर के कोने में बने दूसरे मार्ग से होते हुए बाहर निकले और दमकल कर्मियों ने बड़ी मुस्तैदी से आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों की जान में जान आई। एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है, अपितु चंद ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। धुएं की अत्यधिकता के कारण कुछ कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें