फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसो से लदा बेकाबू ट्रक पलटा, 13 भैंसें मरी

Mon, 15 May 2017 10:43 PM IST
भैंसो से लदा बेकाबू ट्रक पलटा, 13 भैंसें मरी
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त पड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा के मिशन तिगौला के समीप भैंसों से लदा एक बेकाबू ट्रक पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में 13 भैंसों की मौत हो गई। चालक व क्लीनर भी गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार रात एक ट्रक मध्यप्रदेश की ओर से कुलपहाड़ होते हुए कानपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक में 22 भैंसें लदी थीं। कस्बा कुलपहाड़ के मिशन तिगैला के समीप ट्रक चालक संतुलन खो बैठा। जिससे ट्रक विद्युत पोल व मिशन कंपाउंड की दीवार तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में 13 भैंसाें की मौके पर मौत हो गई जबकि, एक घायल हो गई। शेष आठ भैंसे जंगल में इधर-उधर भागकर लापता हो गई।

हादसे के  बाद लोगों ने ट्रक में फंसे चालक ताजबाबू निवासी भोगनीपुर व क्लीनर आरिफ को बाहर निकाला। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। भैंसें कहां से आई थीं और कहां जा रहीं थीं पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृत भैसों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें