फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 कारोबारियों को 11 लाख जुर्माना

Sun, 04 Sep 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सोलन में ओवरचार्जिंग करके खरीददारों की जेब काटने वाले कारोबारियों पर विधिक माप विज्ञान विभाग ने शिकंजा कस दिया है। 51 कारोबारियों को चालान के नोटिस थमाकर 11 लाख जुर्माने ठोका गया है। जुर्माने में टंकण आदि का खर्चा भी शामिल किया गया है। नियमों को ताक पर रखकर डिब्बा बंद पैक्टों, सोफ्ट ड्रिंक, दूध और पनीर के पैक्टों पर अंकित मूल्य से अधिक वसूलने की शिकायत विभाग को मिल रही थीं, जिस पर विभाग ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


विधिक माप विज्ञान विभाग के सोलन और सिरमौर मंडल ने अगस्त महीने के दौरान 340 निरीक्षण किए। इस दौरान यह मामले सामने आए हैं। चालान का नोटिस जारी कर वसूली शुरू कर दी गई है। इस अवधि मे विभागीय समझौते के तहत करीब 11 लाख का राजस्व जुटाया गया है। विभाग ने यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की शिकायतों के आधार पर की है। विभाग ने जांच में पाया कि कुछ व्यापारिक संस्थान नियमों को ताक पर रखकर अंकित मूल्य से अधिक दाम वसूल रहे हैं। कुछ ऐसे उत्पादों की बिक्री की जा रही थी, जिन पर निर्माता का पूरा नाम, पता, वजन, फुटकर बिक्री मूल्य, उत्पादन की तिथि अंकित नहीं थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें