धोखाधड़ी और पैसे एेंठने की साजिश रचकर 80 युवाओं को चपत लगाने वाले शातिर युवक को पुलिस ने यूपी से धर दबोचा है।
- फोटो : demo pic
धोखाधड़ी और पैसे एेंठने की साजिश रचकर 80 युवाओं को चपत लगाने वाले शातिर युवक को पुलिस ने यूपी से धर दबोचा है। आरोप था कि युवक ने नौकरी का झांसा देने के मकसद से कई युवाओं की टीम गठित की। इसके बाद वह इन बेरोजगार युवाओं से सदस्यता शुल्क लेकर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।
एसआईयू प्रभारी अश्वनी ठाकुर की अध्यक्षता में गठित टीम को यह सफलता हाथ लगी है। आरोपी पर धोखाधड़ी और साजिश रचकर पैसा एेंठने के गंभीर आरोप लगे थे। शिकायतकर्ता युवाओं ने पुलिस को सौंपी अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी अंकित ने हाई स्टैंडर्ड कल्ब का गठन किया है। इस ग्रुप के माध्यम से वह बेरोजगार युवाओं की चेन बना रहा था। साथ ही झांसा देता था कि उन्हें बारी-बारी करके नौकरी दिलवाई जाएगी। इस ग्रुप में उसने लगभग 80 बेरोजगार जोड़े। इसके बाद प्रति सदस्य 500 रुपये बटोर कर रफूचक्कर हो गया। युवाओं ने इसकी शिकायत सदर थाना में की।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर अंकित आर्य पुत्र राजपाल सिंह आर्य को उसके गांव बड़ोद जिला भागपत उतर उत्तर प्रदेश से दबोचा। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। कोर्ट से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। आरोपी के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 120 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।