फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी का शव बरामद, जांच शुरू

Tue, 15 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की सोलन
विज्ञापन
सोलन में सरकारी कमऱ्र्मकारी का शव बरामद। - फोटो : demo
विज्ञापन
अर्की कॉलेज से गायब चौकीदार का शव संदिग्ध हालत में मिला है। लोगों ने शव देखने पर इसकी सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। डीएसपी नरवीर राठौर ने कहा कि पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। अभी तक मौत के कारणों को पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

 
तीन दिन पूर्व कॉलेज का चौकीदार साबीर कुरैशी रविवार सुबह जब ड्यूटी के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसकी हर जगह तलाश की। कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की शिकायत अर्की पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ही थी कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की कॉलेज के पास कोई अज्ञात शव पड़ा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इसकी पहचान कॉलेज के गायब चौकीदार साबिर कुरैशी के रूप में हुई है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें