पिंजौर-बद्दी- नालागढ़ मार्ग पर एक अज्ञात वाहन बाइक चालक को रौंदकर फरार हो गया।
पिंजौर-बद्दी- नालागढ़ मार्ग पर एक अज्ञात वाहन बाइक चालक को रौंदकर फरार हो गया। हादसे में बाइक चला रहे कांगड़ा के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बद्दी पुलिस ने मृतक की पहचान 31 वर्षीय कांगड़ा निवासी मुकेश कुमार पुत्र स्व. सीताराम के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक मृतक मुकेश कुमार निचली संडोली में अपने भाई के साथ दुकान करता है। शुक्रवार दोपहर करीब 11.45 बजे वह दुकान से बद्दी की तरफ बाइक पर निकला ही था कि थोड़ी ही दूरी पर उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
एसपी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि एनएच 21ए पर संडोली के समीप बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हुई है। पुलिस मौके से फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।