फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास न देने पर बस चालक पर सैलानियों ने तान दी पिस्तौल

Sun, 16 Apr 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर जाबली के समीप पास न देने पर सैलानियों ने एक निजी बस चालक पर पिस्तौल तान दी। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस की पीआर वैन ऐन मौके पर वहां आ गई। पुलिस ने दोनों सैलानियों को गिरफ्तार कर पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पिस्तौल लाइसेंसी बताई जा रही है, लेकिन अन्य राज्य में आने से पहले हथियार की सूचना संबंधित पुलिस थाना या प्रशासन में जरूर देनी चाहिए। लिहाजा पुलिस अब इस पहलू पर जांच कर रही है कि गन लाने से पहले स्थानीय पुलिस या प्रशासन से मंजूरी ली गई थी या नहीं।

पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है। जाबली में एक स्वीट शाप के समीप खूब हंगामा शुरू हो गया। बाहरी राज्य से आए पर्यटक ने परवाणू सोलन फोरलेन का कार्य कर रही कंपनी की स्टाफ बस के ड्राइवर पर बंदूक तान दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पर्यटक कुछ दूूरी से बस से पास लेने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच पास न मिलने पर स्वीट शाप के समीप पानीपत से आए पर्यटक मोहन व विक्की ने कंपनी के स्टाफ से बहसबाजी शुरू कर दी। इसी बीच सैलनियों नें चालक देवी लाल पर पिस्तौल तान दी। पीसीआर वैन गश्त पर थी जो मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पिस्तौल भी बरामद कर ली है। उसके बाद पुलिस आगामी जांच कर रही है। घटना की पुष्टि एसपी अंजुम आरा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें