फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में युवती पर जानलेवा हमला कर फरार हुआ आरोपी संगरूर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती पर चाकू से हमला कर
विज्ञापन

फरार आरोपी संगरूर में काबू
संगरूर में चलाता है सैलून, दो साल से थी दोनों के बीच जान पहचान
सोलन के कोटलानाला में युवती को चाकू मारकर फरार हो गया था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। कोटलानाला में युवती पर चाकू से हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को संगरूर से पकड़ा है, जहां आरोपी सैलून चलाता है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए हरियाणा और पंजाब में टीमें भेजी थी।
गौर रहे कि शुक्रवार रात को कोटलानाला में संगरूर के रहने वाले युवक ने चाकू मारकर युवती को घायल कर दिया था। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब और हरियाणा में टीमों को भेजा था। शनिवार रात को पुलिस ने प्रेम सिंह को संगरूर से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक प्रेम सिंह संगरूर में ही एक सैलून चलाता है। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला हुआ था। पुलिस की ओर से अब यह पूछताछ की जा रही है कि उसने युवती पर हमला क्यों किया। गौर रहे कि सिरमौर जिला के नौहराधार के निकटवर्ती गांव की रहने वाली शालू पर प्रेम सिंह ने शुक्रवार रात को हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल शालू का इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस की ओर से सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिसके बाद पूरी कहानी पर से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ : एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रेम सिंह को पुलिस ने पंजाब के संगरूर से गिरफ्तार किया है। आरोपी संगरूर में एक सैलून चलाता है। युवक और युवती पिछले करीब दो वर्षों से एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस की ओर से आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें