फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 15 पेटियां देसी शराब बरामद, चालक वाहन छोड़ हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर पीरस्थान के पास लगाए नाके से कुछ दूरी पर ही वाहन चालक ने कार रोकी और वाहन छोड़ वहां से फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 15 पेटियां देसी शराब की बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ की एक टीम गश्त पर हाईवे पर थी तो सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। बद्दी की ओर से आई कार एचआर 49जी 4202 नाके से पहले ही रुक गई और वाहन चला रहा काडू मौके से फरार हो गया। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उद्योग के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दायर
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा में एक उद्योग में लगी आग के मामले में पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में राजेश कुमार ने बताया कि वह कंपनी में बतौर कामगार काम करता है। शाम को अपनी यूनिट से शेड में बने बाथरूम में जा रहा था तो बकिंग सेक्शन के दरवाजे के पास पहुंचा तो वहां से आग की तेज लपटें बाहर आईं जिससे इसके शरीर का बांयी तरफ का हिस्सा, मुंह, बाजू, पसली तथा पीठ झुलस गईष आग काफी तेज थी और उस सेक्शन में काम कर रहे रूपेश कुमार और मंटू साहनी भी आग में झुलस गए। कंपनी के कामगारों तथा दमकल कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें