फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टा नाली में करेंट की चपेट में आया लाइनमैन

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुठाड़ (सोलन)। पट्टा नाली पंचायत के गांव तुझार में आईपीएच के पंप हाउस पर लगे ट्रांसफार्मर की बिजली ठीक करते समय बिजली बोर्ड के लाइनमैन इंद्र सिंह करेंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। करेंट लगने से घायल इंद्र सिंह (57) निवासी बढलग को पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

इंद्र सिंह बतौर लाइनमैन हेडक्वार्टर ठेड़पुरा में कार्यरत हैं। आईपीएच विभाग के पंप ऑपरेटर ने तुझार खडड् पर बने पंपहाउस में बिजली खराबी की शिकायत की थी। इसे ठीक करने के लिए लाइनमैन इंद्र सिंह को भेजा लाइनमैन जैसे ही ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़ा तो उसका हाथ करेंट वाली तार को छू गया और ट्रांसफार्मर के एंगल से टकराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के दौरान कर्मचारी के बाजू और सिर में चोटें आई हैं। एक टांग में फ्रेक्चर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों की मदद से उसे सड़क तक पहुंचाया गया और बरोटीवाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
वहीं सब डिवीजन विद्युत बोर्ड गोयला के एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि इंद्र सिंह ने चलती लाईन में कार्य करना शुरू कर दिया था। हालांकि गैंग ऑपरेटिंग स्विच खुला था और दो तारों के बीच की दूरी 10 से 12 इंच होती है। निचली साइड में काम करते समय उसका हाथ गलती से ऊपर छू गया जिससे वह करेंट की चपेट में आ गया। कहा कि बोर्ड मामले की जांच कर रहा है और घायल को उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें