राजपुर(सिरमौर)। वन परिक्षेत्र भगानी के अंतर्गत खनन माफिया पर शिकंजा कसते हुए वन विभाग की टीम ने दो ट्रैक्टर दबोचे। दोनों को जुर्माना ठोका गया। वीरवार सुबह वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि उत्तराखंड के दो ट्रैक्टर हिमाचल की सीमा में लाए गए हैं। दोनों ट्रैक्टरों से यमुना के तट पर खनन को अंजाम दिया जा रहा है। इस पर वन विभाग की टीम ने भगानी रास्ते में दबिश दी। इस दौरान रेत से भरे दो ट्रैक्टर पकड़े गए। दोनों पर 34 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया। वन परिक्षेत्राधिकारी भगानी स्थित बलदेव ठाकुर एवं वन खंडाधिकारी मोहन चौहान ने कहा कि टीम में मोहन सिंह बीओ माजरी, वन रक्षक वीरेंद्र शर्मा, बलबीर सिंह, सचिन, वीरेंद्र चौहान तथा वन कर्मी मोहीराम और बहादुर सिंह मौजूद रहे।