फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने पिता पर लगाया दुष्कर्म काआरोप
विज्ञापन

आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर, नहीं हो पाया युवती का मेडिकल, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर सदर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवती ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय युवती परिवार से अलग रह रही थी। उसने पुलिस के समक्ष पिता के खिलाफ मारपीट करने और दुष्कर्म करने के आरोप लगाए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती ने इससे पहले अपनी बुआ के लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी तक युवती का मेडिकल नहीं हो पाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि युवती का मेडिकल करवाया जाएगा। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें