फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर में महिला से छीनाझपटी, पर्स लेकर भागा

विज्ञापन
CRIME - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
सोलन। शहर में एक कारोबारी महिला से छीनाझपटी का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। महिला दुकान से अपने घर लौट रही थी। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है और पुलिस को आरोपी के हुलिये की जानकारी दी है। पुलिस आरोपी का स्केच तैयार कर उसकी तलाश शहर के अलावा बाहरी इलाकों में भी करेगी। वारदात शहर के साथ लगती पंचायत सेरी के नड़ोह गांव में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला अनुराधा नड़ोह ने बताया कि मंगलवार शाम को करीब सवा सात बजे जब वह अपने घर की तरफ जा रही थी तो रास्ते में एक 25 से 30 साल के बीच का युवक उसका पीछा कर रहा था। घर से थोड़ी सी दूरी पर जब वह उतराई उतरने लगी तो पीछे चल रहे युवक ने उसके पर्स को खींचने की कोशिश की। महिला के अनुसार उसने पर्स को कस कर पकड़ लिया और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू हो गई। करीब दो मिनट तक आरोपी महिला के हाथ से पर्स खींचने की कोशिश करता रहा। महिला के अनुसार जिस जगह यह घटना हुई उसके आसपास लोगों के मकान भी हैं। घटनास्थल के पास ही कुछ अप्रवासी मजदूर बैठे थे। लेकिन इनमें से कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया। आरोपी पर्स छीनने में कामयाब हो गया और मौके से भाग निकला। अनुराधा ने बताया कि पर्स में आठ हजार रुपये नकद, चांदी की अंगुठी, लॉकर की चाबियां, एटीएम कार्ड और सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल भी था। इसे आरोपी छीनकर भाग गया। सोलन बाजार में आसपास के इलाकों से कई कामकाजी महिलाएं आती हैं जिन्हें देर शाम घर लौटना होता है। हादसे के बाद इन सभी महिलाओं में खौफ का माहौल है।

स्केच बनाएगी पुलिस : एसपी
एसपी मोहित चावला ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। महिला की निशानदेही पर आरोपी का स्केच बनाया जाएगा। इसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर भर के सीसीटीवी खंगाले जाएंगे जिससे आरोपी की पहचान आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आपराधिक तत्व को पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें